Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana: जीविका 10000 | इस बैंक में आ रहा सबका पैसा ?

Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana

Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana: जीविका 10000 | इस बैंक में आ रहा सबका पैसा ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) के तहत जीविका दीदियों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना के तहत महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं और आगे चलकर जरूरत पड़ने पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी मिल सकती है

योजना का उद्देश्य और लाभ

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ह। कुल 75 लाख महिलाओं को इस योजना से लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक लाभार्थी महिला को एक बार में ₹10,000 राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अगर कोई महिला इस सहायता से अच्छी तरह रोजगार चला लेती है तो आगे उसे व्यवसाय बढ़ाने के लिए ₹2 लाख तक का अतिरिक्त ऋण भी मिल सकता है

किसको मिलेगा लाभ और पात्रता

लाभार्थी बिहार राज्य की स्थायी महिला निवासी होनी चाहिए

उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लाभार्थी विवाहित हो और जीविका (SHG) स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए

लाभ शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा

बैंक किसका चयन करें? पैसा किस बैंक में आ रहा है?

कई महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि पैसा किस बैंक में जल्दी पहुंच रहा है। सरकार लाभार्थियों के उस बैंक खाते में पैसा भेज रही है जिसमें डीबीटी और एनपीसीआई लिंकिंग है। सबसे महत्वपूर्ग इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, एसबीआई, और जिन बैंकों में डिजिटल तरीके से डीबीटी सक्रिय है, वहां पैसा जल्दी ट्रांसफर हो रहा है

कब आता है पैसा?

विभिन्न चरणों में यह राशि रिलीज की जा रही है। पहली किस्त 26 सितंबर, दूसरी 3 अक्टूबर, तीसरी 6 अक्टूबर को भेजी गई और अब 17 अक्टूबर को चौथी किस्त डायरेक्ट ट्रांसफर की जा रही है। जिन महिलाओं का चयन सूची में है, उनके खाते में सरकारी सुविधाजनक बैंक के जरिए पैसा जल्दी पहुंचता है

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी और सामाजिक सशक्तिकरण का बड़ा जरिया बन रही है। पात्र महिलाएं समय रहते आवेदन करें और सही बैंक खाता जमा करें, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता जल्दी मिल सके

Leave a Comment